पति और ससुर को नशीली चाय पिलाकर दुल्हन जेवर और नकदी लेकर हुई फरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2021

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने पति और ससुर को नशीली गोली मिली हुयी चाय पिला कर बेहोश कर दिया औरजेवर तथा नकदी के लेकर फरार हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आगरा के एत्माद्दौला थाने के नगला मोहनलाल निवासी रामलखन (22) का विवाह 15 मार्च को खंदौली के नाऊ का सराय निवासी खुशबू से हुई थी। उन्होंने बताया कि खुशबू के माता पिता पंजाब में काम करते हैं और वह यहां अपने मामा के घर रहती थी।

इसे भी पढ़ें: गाँवों में माइक्रो कन्टेनमेंट जोन बनाकर सख्ती से रोकें कोरोना संक्रमण

मामले की जांच की जा रही है। एक अन्य घटनाक्रम में आगरा के थाना कमलानगर में बल्केश्वर क्षेत्र में घर में हुई कहासुनी को लेकर एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि आगरा के ही फतेहाबाद थाना क्षेत्र के बमरौली गांव में यमुना नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया 14वर्षीय किशोर पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गयी। उसकी पहचान बॉबी के रूप में की गयी है।

प्रमुख खबरें

घरों से इस्लामिक झंडे खींच रहा नेपाल, क्या बोले मुसलमान?

Commonwealth Games 2026: India का Sports में जलवा! Boxing में 2 Gold, Triple Jump में 2 Medals भारत के नाम

PM Modi के खिलाफ अपशब्दों पर Kangana Ranaut का बड़ा बयान, Feminazi और वामपंथियों से बेटियों को बचाने की अपील

Bal Gangadhar Tilak Death Anniversary: पत्रकारिता के जरिए ब्रिटिश हुकूमत की नींव हिलाने वाले Bal Gangadhar Tilak