शादी में बारातियों के साथ डांस करने लगी पत्नी, नाराज पति ने पीट-पीट कर ली जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2022

चतरा (झारखंड)।चतरा के सदर थाना क्षेत्र के लरकुआ गांव में बारातियों के साथ नाचने पर एक व्यक्ति ने परिजनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि मामला सामने आने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति शीतल भारती को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि घटना सदर थाना क्षेत्र के लरकुआ गांव की है।

इसे भी पढ़ें: नहीं रहे हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री रूप सिंह, सीएम जयराम ठाकुर ने जताया शोक

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के लरकुवा गांव निवासी शीतल भारती अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को अपनी बहन के बेटे की शादी में शामिल होने वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के घंघरी गांव गया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब दस बजे शादी के मौके पर शांति (24) भी बारातियों के साथ नाचने लगी जो उसके पति शीतल को रास नहीं आया। उन्होंने बताया कि शीतल ने ने गुस्से में अपने परिजनों के साथ मिलकर शांति को इतना मारा की शनिवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में शांति के मायके वालों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सदर थाना प्रभारी लव कुमार ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी शीतल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शांति का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती