दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता को पति ने सिगरेट से जलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2025

भदोही में शादी के दो दिन बाद से दहेज़ की मांग को लेकर एक नवविवाहिता को उसका पति अक्सर सिगरेट से जलाता था तथा उसके ससुर और उसकी जेठानी भी उससे मारपीट करते थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इस मामले में नवविवाहिता पिंकी सरोज (24) द्वारा बृहस्पतिवार को दी गई तहरीर के आधार पर उसके पति सावन चौधरी, ससुर ललित नारायण चौधरी और जेठानी आरती के खिलाफ महिला थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोपीगंज निवासी पिंकी सरोज की शादी ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के मर्चवार गांव के सावन चौधरी से पांच मई, 2024 को हुई शादी थी और शादी के दो दिन बाद पति ने पिंकी से मायके से 50,000 रुपये, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन लाने को कहा।

मांगलिक के मुताबिक, पिंकी का कहना है की पति ने शादी के बाद उससे एक बार भी शारीरिक संबंध नहीं बनाया और दहेज की मांग करते हुए वह सिगरेट से उसके शरीर पर जगह-जगह जलाता था।

पिंकी का यह भी आरोप है कि ससुर और जेठानी उसे मारते-पीटते थे। अभिमन्यु मांगलिक ने बताया की महिला पुलिस कर्मियों से मिली जानकारी और पिंकी सरोज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द से जल्द सभी आरोपियों को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Jeffrey Epstein Files के पत्र में ट्रंप का नाम आने पर विवाद, अमेरिकी न्याय विभाग ने पत्र को बताया फर्जी

फॉक्सकॉन रोजगार पर श्रेय की जंग: राहुल गांधी ने सराहा, वैष्णव ने मेक इन इंडिया को दिया श्रेय

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI घोषित, स्मिथ करेंगे कप्तानी, तेज गेंदबाजों पर जोर

बांग्लादेश में अशांति, थरूर बोले- भय के माहौल में नहीं हो सकते चुनाव; भारत भी चिंतित