शिल्पा शेट्टी के नाम पति राज कुंद्रा ने ट्रांसफर की इतने करोड़ की प्रॉपर्टी! सुनकर बाहर आ जाएंगी आंखें

By रेनू तिवारी | Feb 04, 2022

साल 2021 शिल्पा शेट्टी के लिए काफी मुश्किल भरा रहा था क्यों कि उनके पति राजकुंद्रा पोर्न फिल्म निर्माण मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर दिए गये थे। तीन महीने जेल में बिताने के बाद राज कुंद्रा जेल से बाहर आये। इस दौरान पति के उपर लगे आरोपों के कारण शिल्पा शेट्टी भी काफी सवालों में घिरी रहीं। वह एक लंबे समय तक काम पर भी नहीं गयी थी। राज को अश्लील सामग्री बनाने और विभिन्न साइटों पर प्रकाशित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक्ट्रेस ने सभी से मुश्किल वक्त में अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने को कहा। घटना के छह महीने से अधिक समय के बाद, राज कुंद्रा ने अब अपनी पत्नी शिल्पा को 38.5 करोड़ रुपये की संपत्ति हस्तांतरित की है।

इसे भी पढ़ें: कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर हैं' की मुश्किलें बढ़ी! अनीता भाभी छोड़ने वाली है शो, सामने आया चौंकाने वाला कारण

स्क्वायरफीटइंडिया डॉट कॉम के संस्थापक वरुण सिंह ने आगे कहा कि, राज कुंद्रा द्वारा शिल्पा शेट्टी को हस्तांतरित कुल क्षेत्रफल लगभग 5,996 वर्ग फुट है। यह वह घर भी है जिसे पति और पत्नी दोनों ने अपने वर्तमान पते के रूप में दिखाया है। दूसरी ओर, शेट्टी ने ट्रांसफर डीड पर 1.9 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया। दस्तावेजों को कथित तौर पर 21 जनवरी, 2022 को पंजीकृत किया गया था। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि हस्तांतरण का मूल्यांकन मौजूदा बाजार दर पर किया गया था जो अनुमानित रूप से 65,000 रुपये प्रति वर्ग फुट है।

प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन की मुलाकात, हिंद-प्रशांत सहयोग को गहरा करने पर जोर

मादक पदार्थों की तस्करी के संगीन आरोपों में पूर्व अफगान जनरल अब्दुल जाहिर कादिर अमेरिका प्रत्यर्पित

FIFA World Cup 2026 | मिकेल मेरिनो फिर चमके, स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी