पति ससुराल लेकर नहीं गया तो खुद ही पहुंच गई दुल्हन, घर में नहीं मिली Entry तो धरने पर बैठी

By एकता | Dec 18, 2021

झारखंड के गोड्‌डा जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। गोड्‌डा जिले के नगर थाना क्षेत्र के कन्भरा गांव में उस वक़्त हलचल मच गया जब एक दुल्हन पहली बार ससुराल पहुंचकर धरने पर बैठ गई। ससुराल पक्ष के लोगों के लाख समझाने के बाद भी महिला अपना धरना प्रदर्शन खत्म करने के लिए तैयार नहीं हो रही थी। जिसके बाद पुलिस को बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: कोहली के कप्तानी छोड़ने से लेकर सीडीएस के हेलीकॉप्टर क्रैश तक, साल 2021 में इन घटनाओं ने लोगों को चौंकाया

महिला को धरने पर बैठा देख गांव के लोग इकट्ठा हो गए, मामले को बढ़ता देख पुलिस को बुलाया गया। पुलिस महिला को पुलिस स्टेशन लेकर गई। गोड्डा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद मोहन सिंह ने घटना के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने केस करने से इंकार कर दिया है और वह राजी खुशी अपने ससुराल जाना चाहती है। ससुराल पक्ष के लोग महिला को घर में नहीं रखना चाहते। वजह जानने के बाद आगे  कार्यवाही की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी

Cristiano Ronaldo-Georgina Rodriguez Marriage: न सितारे न शोर, सिर्फ 5 बच्चों के सामने सादगी से की शादी