नोरा फतेही जैसा फिगर बनाने के लिए पत्नी को पति करता रहा 6 महीने तक टॉर्चर, 3 घंटे कराता था कसरत, नहीं देता था खाना

By रेनू तिवारी | Aug 21, 2025

कहते हैं कि फिल्मों के सितारें स्चार तभी बनते हैं जह इनके फैंस होते हैं। फैंस कई बार दीवानगी में कुछ ज्यादा कर जाते हैं। लेकिन फैंस की दीवानगी में देखा गया है कि वह अपने पसंदीदा सितारें के लिए कुछ खास करने का प्रयास करते हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं जहां ये पागलपन बन गया। एक आदमी अपनी पत्नी को नोरा फतेही जैसा बनाने के लिए टॉर्चर करने लगा।गाजियाबाद जिले में एक अजीबोगरीब मामले में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही की तरह दिखने के लिए जबरन घंटों तक सख्त व्यायाम कराने और इससे इनकार करने पर खाना नहीं देने व दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।

पति और ससुराल वाले रोज़ाना तीन घंटे कसरत करने के लिए मजबूर करते थे

एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वाले उसे रोज़ाना तीन घंटे कसरत करने के लिए मजबूर करते थे और ऐसा न करने पर उसे खाना नहीं दिया जाता था। वजह? उसके पति को लगता था कि उसे बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही जैसी खूबसूरत पार्टनर आसानी से मिल जाएगी। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति महिलाओं का दीवाना है और इंटरनेट पर महिलाओं के अश्लील वीडियो देखता है। उसने दावा किया कि उसके साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया और गर्भपात की गोली लेने और कुछ खास तरह का खाना देने के लिए मजबूर करने के बाद उसका गर्भपात हो गया।

परिवार ने शादी पर 76 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किये थे 

उन्होंने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी छह महीने पहले हुई थी। उसके परिवार ने शादी पर 76 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किये थे। इसके बावजूद उसका पति और ससुराल के अन्य लोग उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति उसकी शारीरिक बनावट को लेकर लगातार ताने मारता था तथा वह उसे ‘‘मोटी और बदसूरत’’ भी कहता था। उसका पति एक सरकारी स्कूल में शारीरिक शिक्षा का अध्यापक है।

 सहायक पुलिस आयुक्त सलोनी अग्रवाल ने पुष्टि की कि महिला थाने में शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, ‘‘शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उसका पति और ससुराल वालों ने उसे तरह-तरह से परेशान किया।

इसे भी पढ़ें: हमले के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से मिलीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता, सामने आईं तस्वीरें

उसका पति उससे कहता था कि वह अपनी शारीरिक बनावट नोरा फतेही जैसी बनाये और वह उसके जैसी दिखे। इसके लिए उसे घंटों व्यायाम करने के लिए मजबूर किया जाता था और अगर वह व्यायाम करने से इनकार करती थी तो उसे खाना नहीं दिया जाता था।’’ उन्होंने बताया कि महिला ने यह भी दावा किया है कि उसका पति अक्सर इंटरनेट पर महिलाओं के ‘आपत्तिजनक वीडियो’ देखता था। वह अक्सर उससे मारपीट भी करता था। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका