Hyderabad: चार मंजिला इमारत में लगी आग, पांच लोगों के फंसे होने की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2026

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में शनिवार को चार मंजिला एक इमारत में भीषण आग लगने से पांच लोगों के वहां फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बचाव अभियान की निगरानी कर रहे सज्जनार ने कहा कि फंसे हुए लोगों को बचाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन भारी धुएं के कारण बचाव कर्मियों को अंदर जाने में कठिनाई हो रही है।’’

फंसे हुए लोग एक सुरक्षा गार्ड और अन्य कर्मचारियों के परिवार के सदस्य हैं। वहां काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बेसमेंट में रहने की व्यवस्था की गई थी। नामपल्ली इलाके में फर्नीचर की कई दुकानें हैं।

महानिदेशक (अग्नि, आपदा प्रतिक्रिया) विक्रम सिंह मान ने संवाददाताओं को बताया कि इमारत का भूमिगत तल केवल पार्किंग के लिए है और नियमों के अनुसार वहां लोगों का रहना और कोई भी सामान रखना प्रतिबंधित है।

तेलंगाना के राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी ने आग दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, रेड्डी ने विशेष मुख्य सचिव (आपदा प्रबंधन) अरविंद कुमार को घटनास्थल का दौरा करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आग दुर्घटना के बाद वह घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों के संपर्क में हैं।

प्रमुख खबरें

RCB की ओपनिंग जोड़ी पर फिर टिकी निगाहें, नेट्स में Phil Salt को बॉलिंग कराते दिखे Kohli

Cyprus में Chess Tournament पर बड़ा विवाद, FIDE के दावों के बीच Koneru Humpy ने नाम वापस लिया

Kylian Mbappe Injury: Real Madrid की मेडिकल टीम की बड़ी लापरवाही, गलत घुटने का होता रहा इलाज

हवाई सफर होगा और महंगा! IndiGo ने दी चेतावनी, बढ़ते Fuel Price से आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ।