राजा सिंह के खिलाफ 'सिर तन से जुदा' नारे लगवाने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को हैदराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Aug 25, 2022

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाले बीजेपी से निलंबित विधायक टी राजा सिंह की गिरफ्तारी के बाद हैदराबाद पुलिस की ओर से ‘सिर तन से जुदा’ के नारे का बचाव करने वाले  सामाजिक और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता सैयद अब्दाहू कशफ को गिरफ्तार कर लिया है। हैदराबाद के एक प्रभावशाली व्यक्ति और स्वयं घोषित सामाजिक और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता सैयद अब्दाहू कशफ को तेलंगाना के निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ उनके पैगंबर की टिप्पणी के लिए नारे लगाने वाले 'सर तन से जुदा' का समर्थन करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी पर विवाद के बाद हैदराबाद में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात, कई संस्थानों को भी बंद करने का आदेश

राजा सिंह की गिरफ्तारी के बाद सैयद अब्दाहू कशफ ने कथित ईशनिंदा वाली टिप्पणियों के विरोध में ‘सर तन से जुदा’ नारे का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की और ऐसा करने के लिए कोई खेद नहीं व्यक्त किया था। कशफ ने कहा था कि, ‘इसके विरोध में मैंने खुद इस नारे का इस्तेमाल किया। जिसके बाद हैदराबाद पुलिस की तरफ से ये कार्रवाई की गई है। 

प्रमुख खबरें

Rejinagar Bypoll में नियमों के उल्लंघन पर AJUP विधायक हुमायूं कबीर अरेस्ट

Jan Gan Man: जिस केस पर सुनवाई चल रही है, क्या उस पर कोर्ट से बाहर जज दे सकते हैं बयान? Justice Ujjal Bhuyan के बयान पर उठा Judicial Propriety का सवाल

2036 Olympic Games: भारत समेत 7 देश नवंबर में IOC के सामने रखेंगे मेजबानी का दावा

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-election के लिए मतदान