Hyderabad: रेलवे को ‘बालासोर जैसे ट्रेन हादसे’ की चेतावनी देने वाला पत्र मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2023

हैदराबाद। दक्षिण-मध्य रेलवे (एससीआर) को हाल ही में ‘हैदराबाद-दिल्ली-हैदराबाद’ रेलमार्ग पर ‘बालासोर जैसी ट्रेन दुर्घटना’ की चेतावनी देने वाला एक अनाम पत्र प्राप्त हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। दक्षिण-मध्य रेलवे के सिकंदराबाद डिवीजन के मंडल रेलवे प्रबंधक को लिखे गए इस पत्र में ‘हैदराबाद-दिल्ली-हैदराबाद’ मार्ग पर अगले हफ्ते कथित तौर पर ‘बालासोर जैसी ट्रेन दुर्घटना’ होने की आशंका जताई गई है।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: अजमेर की पुष्कर झील में नहाते समय डूबने से दो युवकों की मौत

30 जून 2023 को लिखा गया यह पत्र पिछले सप्ताह डाक से प्राप्त हुआ। एससीआर अधिकारियों ने पत्र के बारे में तेलंगाना पुलिस को सूचित कर दिया है। एससीआर के सूत्रों ने कहा, “पत्र पिछले सप्ताह डाक से प्राप्त हुआ था और इसे आगे की कार्रवाई के लिए राज्य खुफिया विभाग को सौंप दिया गया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा