Hyderabad में रियल एस्टेट साइट से 160 Explosives बरामद, पुलिस ने दर्ज किया केस

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 03, 2026

हैदराबाद, तीन सितंबर सिकंदराबाद छावनी क्षेत्र में सेना के एक प्रतिष्ठान से हथियार और गोला-बारूद चोरी होने के कुछ दिन बाद एक निजी रियल एस्टेट परियोजना स्थल पर लावारिस हालत में 160 विस्फोटक मिले हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि दो सितंबर को बोलारम थाना क्षेत्र में एक रिहायशी जगह पर विस्फोटक मिले।

उन्होंने कहा, यह सेना का क्षेत्र नहीं है... और यह सेना की संपत्ति भी नहीं है (जहां विस्फोटक मिले थे)। आशंका है कि निजी परियोजना में लोगों ने एक साल से अधिक समय पहले बड़े पत्थरों को नष्ट करने के लिए इन विस्फोटकों का इस्तेमाल किया होगा। इसका सेना या मौजूदा मामले से कोई संबंध नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि विस्फोटक जब्त कर लिए गए हैं, मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। भंडारण केंद्र से पांच असॉल्ट राइफल, सात पिस्तौल, 21 मैगजीन, गोला-बारूद और रात में देखने में इस्तेमाल होने वाली दूरबीन चोरी हुई थी।

प्रमुख खबरें

6 सितंबर में ऐसा क्या खास है? Jantar Mantar पर प्रदर्शन के लिए Karni Sena को Delhi HC से बड़ा झटका

Asian Games में पहला पदक जीतने उतरेंगे 50 वर्षीय Skeet निशानेबाज Mairaj Ahmad Khan

Tumakuru Jewelry Theft: शादी में गया था परिवार, ज्वेलर के सूने घर से 2.25 करोड़ के Gold और Silver चोरी

Gwalior Building Collapse: ग्वालियर में मकान गिरने से मां-बेटे की मौत, क्या जर्जर इमारतों पर Action में हुई देरी?