OnePlus ने 7 और 7 प्रो स्मार्टफोन को बाजार में उतारा, जानिए क्या है इस फोन की किमत!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

बेंगलुरू। प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता वनप्लस ने मंगलवार को कहा कि वह भारत में अपनी खुदरा मौजूदगी का तेजी से विस्तार कर रही है और हैदराबाद में अपना सबसे बड़ा एक्सपीरियंस सेंटर खोलेगी। प्रीमियम स्मार्टफोन क्षेत्र में एप्पल तथा सैमसंग से प्रतिस्पर्धा कर रही चीनी कंपनी ने अपने स्मार्टफोन की नवीनतम श्रृंखला - वनप्लस 7 और वनप्लस 7 प्रो को भी बाजार में उतारा जिनकी कीमत 32,999 रुपये से शुरू होगी।

वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने कहा कि इस साल, हम तीन नये एक्सपीरियंस स्टोर खोलने जा रहे हैं। हम एक पुणे में खोलेंगे। हैदराबाद में दुनिया का सबसे बड़ा वनप्लस स्टोर होगा। कंपनी के बेंगलुरू, दिल्ली और चेन्नई में पहले से एक्सपीरियंस सेंटर हैं।

प्रमुख खबरें

26 सितंबर की रात क्यों खास होगा चांद? Harvest Moon से जुड़ी ये बातें जानिए

Arunachal Pradesh में सिक्किमी Rapper UNB पर हमले में एक आरोपी गिरफ्तार, 12 अन्य की पहचान

Kanpur Pharma Businessman Murder | 6 लाख की सुपारी, 258 कॉल्स और 20 लाख का कर्ज! कानपुर के फार्मा कारोबारी हत्याकांड का सनसनीखेज सच आया सामने

पति की गर्लफ्रेंड रिश्तेदार नहीं, Karnataka HC ने रद्द किया BNS के तहत दर्ज क्रूरता का केस