मुंबई हवाई अड्डे पर 13.07 करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा और 87 लाख रुपये के अमेरिकी डॉलर जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने पांच अलग-अलग मामलों में 13.07 करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा और 87 लाख रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर के साथ पांच यात्रियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क टीम ने कोलंबो और बैंकॉक से आने वाले चार यात्रियों को अलग-अलग रोका और सामूहिक रूप से 13.077 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा (मारिजुआना) जब्त किया, जिसकी कीमत 13.077 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित सामान को ट्रॉली बैग, शैम्पू की बोतलों, चॉकलेट और चिप्स के पैकेटों में छुपाया गया था।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के बाद यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया। हाइड्रोपोनिक गांजा, गांजे का एक शक्तिशाली और महंगा रूप है, इसकी खेती पारंपरिक मृदा विधियों के बजाय जल-आधारित, पोषक तत्वों से भरपूर घोल का उपयोग करके की जाती है।

उन्होंने बताया कि पांचवें मामले में, दुबई जा रहे एक यात्री से 87 लाख रुपये मूल्य के 100 डॉलर के नोट बरामद किए गए। यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित