Hyundai Creta: धूम मचाने को तैयार हुंडई की क्रेटा एन-लाइन नाइट एडिशन, फीचर्स भी हैं जबरदस्त

By अंकित सिंह | Mar 13, 2023

हुंडई ने 2023 Creta N Line Night Edition लॉन्च कर दी है। हालंकि, यह लॉन्च भारत में नहीं, बल्कि ब्राजील में हुआ है। नई हुंडई क्रेटा को 2023 में भारत में पेश नहीं किया जाएगा। यह पूरी तरह से लिमिटेड एडिशन है। दावा किया जा रहा है कि इसकी 900 यूनिट से उपलब्ध होंगी। इसकी कीमत की बात करें तो भारतीय रुपए के मुताबिक यह 29 लाख में उपलब्ध होगी। बताया जा रहा है कि हम नया एडिशन क्रेटा के फेसलिफ्ट वर्जन पर बनाया गया है जिसे 2024 में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। 2023 हुंडई क्रेटा एन लाइन नाइट एडिशन में डुअल सीवीवीटी के साथ 2.0-लीटर स्मार्टस्ट्रीम इंजन लगा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Casper को उतारने की तैयारी में Hyundai, बढ़ेगी TATA Punch की मुश्किलें, पढ़ें पूरी डिटेल

सेफ्टी फिचर्स की बात करें तो 2023 हुंडई क्रेटा एन लाइन नाइट एडिशन में छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, स्टेबिलिटी कंट्रोल और फ्रंट / रियर पार्किंग सेंसर हैं। गौरतलब है कि Hyundai Creta लंबे समय से भारत में कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट पर राज कर रही है। 

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार