Hyundai Motor India ने रचा इतिहास, July में 75,360 Units की Record Sales के साथ दर्ज की बंपर ग्रोथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2026

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की बिक्री जुलाई 2026 में 25.4 प्रतिशत बढ़कर 75, 360 इकाई रही। यह कंपनी की अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री है। एचएमआईएल ने जारी बयान में कहा कि घरेलू बाजार में भी बिक्री अब तक की सर्वाधिक 54,210 इकाई रही, जो पिछले वर्ष के इसी माह से 23.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

निर्यात 31.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ 21,150 इकाई रहा। कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘हमने नयी तिमाही की शुरुआत मजबूत प्रदर्शन के साथ की है।

जुलाई में कुल 75,360 इकाई की बिक्री (धरेलू और निर्यात 25.4 प्रतिशत सालाना आधार पर) कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी मासिक बिक्री है, जो ग्राहकों के हुंदै ब्रांड पर बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।’’ उन्होंने कहा कि जुलाई में कंपनी का निर्यात पिछले 100 महीनों में सबसे अधिक रहा है। यह उपलब्धि ‘मेक इन इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड’ के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

प्रमुख खबरें

Cyclone Akwan ने बदली दिशा, Odisha के तटीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Travel Tips: Palm Jumeirah और Maldives के Hulhumale समेत ये मानव निर्मित आइलैंड बने पर्यटन केंद्र

Manipur के चुराचांदपुर में 7.4 किलो Yaba टैबलेट और अफीम बरामद, म्यामां के 3 नागरिक गिरफ्तार

भारत में रिलीज हो रहे हैं The Lord of the Rings: The Rings of Power के एपिसोड 5 और 6, जानें सही समय और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल