हुंदै, मारुति सुजुकी को 2025-26 में निर्यात में मजबूत वृद्धि की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2025

मारुति सुजुकी और हुंदै मोटर इंडिया को चालू वित्त वर्ष में घरेलू बाजार में चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल के बीच निर्यात में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है। हुंदै मोटर इंडिया चालू वित्त वर्ष में मात्रा के लिहाज से अपने निर्यात में एकल अंकों की वृद्धि की उम्मीद कर रही है। दूसरी ओर मारुति सुजुकी अपने निर्यात में मात्रा के लिहाज से लगभग 20 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रही है।

हुंदै मोटर इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 में 1,63,386 वाहनों का निर्यात किया, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 1,63,155 इकाई था। दूसरी ओर मारुति सुजुकी इंडिया का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में निर्यात बाजारों में चार लाख इकाई बेचने का है।

एमएसआई के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (कॉरपोरेट मामले) राहुल भारती ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा, इस साल (वित्त वर्ष 2025-26) के लिए हमारा लक्ष्य कम से कम चार लाख इकाई के निर्यात का है, जो 2024-25 की तुलना में कम से कम 20 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि कंपनी का निर्यात काफी विविधतापूर्ण है और इसकी मौजूदगी करीब 100 देशों में है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत