Hyundai का 36 डीलरशिप पर फास्ट चार्जर लगाने के लिए शेल से करार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2023

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया ने देश में अपनी 36 डीलरशिप पर 60 केवी के फास्ट चार्जर लगाने के लिए शेल इंडिया से करार किया है। कंपनी ने इस संबंध में शेल इंडिया मार्केट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। वाहन कंपनी ने बयान में यह जानकारी दी। इस रणनीतिक साझेदारी का उद्देश्य देश में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग बुनियादी ढांचे का विस्तार करना है।

इसे भी पढ़ें: Stock Market Update: गिरावट के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स 370 अंक, निफ्टी 104 अंक कमजोर

हुंदै मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उन्सू किम ने कहा, ‘‘इस तरह की रणनीतिक साझेदारी ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों को लोकप्रिय बनाने और कॉर्बन निरपेक्षता के राष्ट्रीय लक्ष्य के अनुरूप है।’’ फिलहाल 45 शहरों में हुंदै के 72 इलेक्ट्रिक वाहन डीलर हैं।

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम