मर जाना कबूल है, लेकिन अब भाजपा के साथ जाना नहीं, CM नीतीश कुमार का बड़ा बयान

By अभिनय आकाश | Jan 30, 2023

बिहार की राजनीति में इन दिनों अटकलों का बाजार खूब गर्म है। पुराने सहयोगी और वर्तमान में विपक्षी बने नेताओं के बीच बयानबाजी भी खूब चल रही है। कभी न साथ आने और जीने-मरने की कसमें भी खाई जाने लगी है। शुरुआत बीजेपी की तरफ से हुई जब नीतीश कुमार के लिए उनके दरवाजे बंद होने की बात कही गई। जिसपर नीतीश कुमार की तरफ से भी प्रतिक्रिया दी गई। उन्होंने दो टूक कहा कि मर जाना कबूल है, लेकिन अब बीजेपी कबूल नहीं। दरअसल, महात्मा गांधी की पुण्यतिथी के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में कहा कि बापू तो सबको बचा रहे थे, सबको साथ लेकर चलते थे। इसलिए उनकी हत्या हुई। 

इसे भी पढ़ें: Bihar Anti-Naxalite Operation | बिहार में नक्सल रोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 160 से अधिक आईईडी बरामद किए

जायसवाल ने यह टिप्पणी उत्तर बिहार के दरगंभा में प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय राज्य कार्यकारिणी की बैठक के समापन अवसर पर की। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री कुमार की पार्टी जनता दल- यूनाइटेड (जदयू) ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) व कांग्रेस के साथ सरकार बना ली थी। जायसवाल ने कहा, “हमने (कुमार के साथ) फिर से हाथ मिलाने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में अफवाहों को खत्म करने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री में पेंडुलम की तरह दोलन करने की प्रवृत्ति है। लेकिन हम उनके हाथों फिर से धोखा खाने वाले नहीं हैं। 

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास