Chai Par Sameeksha: BBC Documentary विवाद को प्रभासाक्षी संपादक ने बताया टूलकिट और टुकड़े-टुकड़े गैंग की साजिश

bbc documentary
Creative Commons licenses

प्रभासाक्षी संपादक ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री संबंधी विवाद को टूलकिट से जोड़ते हुए कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं यदि आप उनके पोस्टों को देखेंगे तो साफ प्रतीत होता है कि यह सब टूलकिट गैंग का किया धरा है।

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह पाठकों ने प्रभासाक्षी संपादक से बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर हो रहे विवाद और बिहार की राजनीति में जारी उठापटक को लेकर सवाल पूछे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में जब लोकसभा चुनावों में एक साल से भी कम समय बचा है और भाजपा विरोधी दलों के पास जब प्रधानमंत्री मोदी के कद जैसा कोई बड़ा नेता नहीं है तो मोदी की छवि को नुकसान पहुँचाने का अभियान छेड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर जिस तरह देश के विश्वविद्यालयों में नकारात्मकता फैलायी जा रही है, छात्रों के मन में जहर भरा जा रहा है, अल्पसंख्यक मोदी के करीब जा रहे हैं तो उन्हें डराया जा रहा है वह समाज हित में नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत की छवि पर प्रहार के लिए बनाई गयी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को देश में कुछ लोग ऐसे समय बढ़ावा दे रहे हैं जब हम वैश्विक मंदी के बावजूद प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरसों तक भारत पर राज करने वाले ब्रिटेन ने बांटो और राज करो की जो नीति अपने शासन के समय अपनाई थी, उस नीति पर वह आज भी कायम है। प्रभासाक्षी संपादक ने कहा कि बीबीसी से डॉक्यूमेंट्री बनवा कर हमको बांटने का प्रयास किया गया है और हम उसकी चाल समझ नहीं पा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: BBC Documentary Row | केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बोले- BBC के निर्माताओं ने ब्रिटिशों के शासन के अत्याचारों पर क्यों नहीं बनाई डॉक्यूमेंट्री

उन्होंने इस मामले को भी टूलकिट से जोड़ते हुए कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर बीबीसी डॉक्यूमेंट्री को लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं यदि आप उनके पोस्टों को देखेंगे तो साफ प्रतीत होता है कि यह सब टूलकिट गैंग का किया धरा है और इन्हें कोई पीछे से नियंत्रित कर रहा है जोकि नहीं चाहता कि भारत में शांति और समृद्धि हो।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में प्रभासाक्षी संपादक ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैसे तो समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं लेकिन उनकी पार्टी जनता दल युनाइटेड (JDU) और सत्तारुढ़ गठबंधन में जो आंतरिक घमासान मचा हुआ है, उसे थामने में वह विफल नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा लगातार मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य नेताओं पर निशाना साध रहे हैं, इसके अलावा सहयोगी आरजेडी के नेता भी मुख्यमंत्री पर आक्षेप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला कुछ और दिन तक चला तो महागठबंधन धराशायी भी हो सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़