Bihar Anti-Naxalite Operation | बिहार में नक्सल रोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 160 से अधिक आईईडी बरामद किए

anti-Naxal operation
ANI

बिहार में नक्सल रोधी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने 160 से अधिक आईईडी बरामद किए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी शुक्रवार को राज्य के औरंगाबाद जिले के लदुइया पहाड़ इलाके के पास से की गयी।

नयी दिल्ली। बिहार में नक्सल रोधी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने 160 से अधिक आईईडी बरामद किए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी शुक्रवार को राज्य के औरंगाबाद जिले के लदुइया पहाड़ इलाके के पास से की गयी।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024 | जयराम रमेश का बयान, कांग्रेस को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए किसी भी विपक्षी गठबंधन का आधार बनना होगा

अधिकारियों ने बताया कि गश्ती दल ने पहले 13 प्रेशर आईईडी बरामद किए और बाद में पास की एक गुफा से करीब एक किलोग्राम वजन के 149 ऐसे बम बरामद किए। यह अभियान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और बिहार पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। नक्सल रोधी अभियान बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाया गया। सुरक्षा बलों का कहना है कि इन इलाकों में से अधिकतर जगहों पर अब उनका नियंत्रण है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़