मैं हमेशा से चाहती थी कि एक अभिनेत्री के रूप में लोग मुझे गंभीरता से लें: Ananya Panday

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2023

अभिनेत्री अनन्या पांडे का कहना है कि अच्छे काम से बेहतर कोई दूसरी चीज नहीं है और वह चाहती हैं कि फिल्मों का उनका चयन एक अभिनेत्री के तौर पर उनके बेहतर होते अभिनय को दर्शाए।

निर्माता करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अनन्या को शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित फिल्म गहराइयां में उनके अभिनय के लिए काफी प्रशंसा मिली थी।

अनन्या (25) ने पीटीआई- से कहा, मैं हमेशा से चाहती थी कि एक अभिनेत्री के रूप में लोग मुझे गंभीरता से लें। ऐसा नहीं है कि गहराइयां के बाद यह (पसंद) बदल गई है। मेरी उम्र 20 साल से ज्यादा है और बढ़ती उम्र के साथ मैं बहुत सी चीजों से जुड़ रही हूं। उन्होंने कहा, मैं विभिन्न प्रकार की फिल्में करना चाहती हूं। यह एक व्यक्ति के रूप में मेरे विकास से जुड़ा है। मेरी पसंद भी बदल रही है।

अनन्या ने कहा, मैं सोच-समझकर कोई फैसला नहीं कर रही हूं। मेरी अपनी पसंदहै और मैं गुप्त रूप से यह बता रही हूं कि मैं किसके साथ काम करना चाहती हूं लेकिन अच्छे काम से बेहतर कोई दूसरी चीज नहीं है। मैं उस पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रही हूं। अभिनेत्री ने कहा कि वह आभारी हैं कि बत्रा, अख्तर और मोटवानी जैसे फिल्म निर्माताओं ने उनपर विश्वास जताया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Ranveer Singh को बड़ी राहत, Kantara के दैव का मजाक उड़ाने के मामले में 9 मार्च तक बढ़ी अंतरिम सुरक्षा

Sam Altman का बड़ा बयान, Pentagon का गैर-कानूनी आदेश नहीं मानूंगा, AI अभी सेफ नहीं

Dhurandhar: The Revenge रणवीर सिंह की फिल्म का ट्रेलर टला, क्या 4 घंटे लंबी होगी यह स्पाई थ्रिलर? जानें ताज़ा अपडेट

Holi से पहले Delhi Police का Operation Aaghat 4.0, 48 घंटे में 4000 अपराधी सलाखों के पीछे