एग्जिट पोल के बाद चंद्रबाबू नायडू का दावा, 1000 फीसदी TDP दर्ज करेगी जीत

By अनुराग गुप्ता | May 20, 2019

नई दिल्ली। एग्जिट पोल सामने आने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया में कई तरह की समस्याएं हैं। चुनाव आयोग को उन सभी समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाने चाहिए। इसी बीच टीडीपी की जीत के दावे भी किए। उन्होंने कहा कि मुझे 1000 फीसदी भरोसा है कि टीडीपी चुनाव जीतेगी। मुझे 0.1 फीसदी भी संदेह नहीं है, बस हम जीतने जा रहे हैं।

ईवीएम छेड़छाड़ मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठाने वाले नायडू ने कहा कि ईवीएम के संबंध में कई अफवाहें हैं और EC ने संदेह की गुंजाइश दी है। उल्लेखनीय है कि चंद्रबाबू नायडू लगातार कांग्रेस, आप, समाजवादी पार्टी और बसपा से संपर्क बनाए हुए हैं और सरकार बनाए जाने की गुंजाइश की तलाश करते हुए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा