महिला हूं, माल नहीं...उद्धव गुट के नेता अरविंद सावंत की टिप्पणी पर भड़कीं शाइना एनसी

By अभिनय आकाश | Nov 01, 2024

शिव सेना नेता शाइना एनसी ने प्रतिद्वंद्वी दल के नेता अरविंद सावंत की उनके खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि ये उनकी मानसिकता को दिखाता है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल होने के बाद शिव सेना (यूबीटी) सांसद अरविंद सावंत ने शाइना एनसी को आयातित माल कहकर विवाद खड़ा कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Assembly Elections : चारकोप सीट पर भाजपा जीत का चौका लगाने को बेकरार, कांग्रेस भी खाता खोलने को तैयार

शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा कि हम सब जानते हैं कि महा विनाश अघाड़ी महिलाओं का सम्मान नहीं करती है। आज हम सब लक्ष्मी पूजन की बात करते हैं, लक्ष्मी पूजन का दिन है। शुभ अवसर है। अरविंद सावंत जी ने कहा कि आप आयातित माल हैं। मुझे 20 साल हो गए हैं सार्वजनिक जीवन में सब जानते हैं कि मैंने किस निष्ठा से काम किया है। मैं महिला हूं माल नहीं हूं। बाद में शाइना एनसी अपने समर्थकों के साथ अरविंद सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचीं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने देते हुए कहा कि मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79, 356-2 में एफआईआर दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें: History of Maharashtra: देश के विकास का इंजन है महाराष्ट्र, कुछ ऐसा रहा है इसका इतिहास

उद्धव गुट के नेता अरविंद सावंत ने कहा था कि वह (शाइना एनसी) अब तक बीजेपी के साथ थीं। जब उन्हें वहां (टिकट) नहीं मिला तो वह दूसरी पार्टी में चली गईं। आयातित सामान यहां स्वीकार नहीं किया जाता है। यहां मूल सामान स्वीकार किया जाता है। सावंत ने मीडिया से कहा कि हमारा सामान असली है।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में कारोबारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को दबोचा

Tamil Nadu में रुक-रुककर बारिश के बीच मनी Diwali, पटाखों से 269 लोग झुलसे

पंजाब में Crime Rate राष्ट्रीय औसत से कम, DGP Gaurav Yadav ने पेश किए NCRB आंकड़े

Mehbooba Mufti ने Jammu के शिव मार्केट के पीड़ित दुकानदारों के लिए मांगी तुरंत आर्थिक मदद