'मुंबई को उड़ाने वाले हैं, 26/11 याद है ना', मुंबई पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से WhatsApp पर भेजा गया धमकी भरा मैसेज

By रेनू तिवारी | Aug 20, 2022

पाकिस्तान के नंबर से मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैजेस दिया गयी हैं। मुबई पुलिस के वाट्सएप (WhatsApp) पर मुंबई को उड़ाने का संदेश भेजा गया है। संदेश में लिखा- मुबारक हो मुबई पर हमला होने वाला है। हमने मुंबई को उड़ाने की पूरी तैयारी कर ली है। टाइम कुछ ही बाकी है। हमला कभी भी हो सकता है। 26/11 याद है ना, मुबई पुलिस को जब से यब संदेश मिला है तब से वह इसकी जांच में जुट गयी है। पुलिस ने इस संदेश की जानकारी खुफिया एजेंसियों को भी दे दी हैं। 

इसे भी पढ़ें: ताइवान पर चीन की तिलमिलाहट, यूक्रेन- रूस की जंग के बीच ऑस्ट्रेलिया में 17 देशों के बीच युद्धाभ्यास, भारत भी हुआ शामिल | Pitch Black Exercise

पाकिस्तानी आतंकी धमकी सहित शरारती तत्वों प्रेंक मैसज के एंगल से भी पुलिस जांच कर रही हैं। पुलिस किसी भी एंगल से इस संदेश को नजरअंदाज नहीं करना चाहती हैं क्योंकि अभी दो दिन पहले ही मुंबई के रायगढ़ से हथियारों से लेस एक नाव मिली थी। समुद्र रास्तों से ही मुंबई में आतंकी अकसर घुसते हैं ऐसे में इस धमके भरे संदेश को पुलिस हल्के में नहीं ले रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Gurugram के दो भाइयों ने AI से KYC दस्तावेज बदलकर लिए 70 से ज्यादा कर्ज, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

बंगाल के सिनेमाघरों में Sadhak Bamakhepa को प्राइम टाइम में दिखाना अनिवार्य, आदेश जारी

Yamuna Expressway पर 25 नवंबर से गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटी, 75 किमी प्रति घंटा तय

UP Assembly Election: SP और Congress में सीट शेयरिंग पर दो दौर की बैठक बेनतीजा, विनेबिलिटी होगी मुख्य आधार