पहले से काफी बेहतर हूं, जल्द लौटने की उम्मीद: जेटली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2019

नयी दिल्ली। खराब सेहत के चलते मोदी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट पेश नहीं कर पाए केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि वह अब पहले से काफी बेहतर हैं और उनके जल्द वापस लौटने की उम्मीद है। मोदी सरकार में वित्त मंत्री रहे जेटली पिछले महीने इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए थे। उनकी अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी रेल मंत्री पीयूष गोयल को दी गई। उन्होंने शुक्रवार को 2019-20 का अंतरिम बजट पेश किया।

इसे भी पढ़ें-गोमांस रखने के मामले में तीन चीनी नागरिक सहित पांच गिरफ्तार

जेटली ने संवाददाता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा, "मैं जल्द वापस आऊंगा। मैं पहले से बेहतर हूं। उम्मीद है जल्द भारत लौटूंगा।

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस का एतराज नजरअंदाज, सरकार जल्द कर सकती है CBI प्रमुख की घोषणा

"जेटली को परीक्षण के दौरान सॉफ्ट टिश्यू कैंसर होने का पता चला, जिसके इलाज के लिए सर्जरी की जरूरत होती है। एम्स में 14 मई, 2018 को गुर्दा प्रत्यारोपण सर्जरी के बाद यह जेटली की पहली विदेश यात्रा है। उस समय भी गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। 

प्रमुख खबरें

Allahabad उच्च न्यायालय ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को दी जमानत

Odisha में भीषण गर्मी का प्रकोप, Bhubaneswar में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Congress ने आचार संहिता के उल्लंघन पर Anurag Thakur के खिलाफ निर्वाचन आयोग से की शिकायत

हम जीवित हैं क्योंकि Modi ने हमारे लिए कोविड-19 के टीके की उपलब्धता सुनिश्चित की : Fadnavis