गोमांस रखने के मामले में तीन चीनी नागरिक सहित पांच गिरफ्तार

three-chinese-nationals-arrested-for-keeping-beef
[email protected] । Feb 2 2019 11:25AM

पुलिस ने उसके चालक और एक अन्य व्यक्ति के साथ चीन के तीन नागरिकों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने कहा कि मांस के नमूनों को रासायनिक विश्लेषण के लिए भेजा गया जिसमें खुलासा हुआ कि यह गाय का मांस है।

नागपुर। नागपुर देहात पुलिस ने शुक्रवार को कथित रूप से गोमांस रखने पर चीन के तीन नागरिकों सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने 18 जनवरी को जिले के खापा में गुमगांव माइंस की तरफ जा रही एक कार को रोका था और उसमें से दस किलोग्राम मांस बरामद किया था।

इसे भी पढ़ें- सैन्य चौकी पर तालिबान के हमले में छह सैनिकों की मौत : अफगान अधिकारी

पुलिस ने उसके चालक और एक अन्य व्यक्ति के साथ चीन के तीन नागरिकों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने कहा कि मांस के नमूनों को रासायनिक विश्लेषण के लिए भेजा गया जिसमें खुलासा हुआ कि यह गाय का मांस है।

इसे भी पढ़ें- अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में ‘जबर्दस्त’ प्रगति : डोनाल्ड ट्रंप

इसके बाद पुलिस ने चीन के नागरिकों सहित पांच लोगों के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया। एक अदालत ने उन्हें 14 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़