'मैं शाहरुख खान से ज्यादा व्यस्त हूं', आखिर ये क्यों बोले अनुराग कश्यप?

By रेनू तिवारी | Apr 18, 2025

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने समाज सुधारक ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म फुले को लेकर हो रहे विरोध की आलोचना करते हुए कहा कि भारत में जातिगत मुद्दों को दर्शाने वाली फिल्मों पर प्रतिबंध क्यों लगाया जाता है। निर्देशक ने फुले में सुझाए गए संशोधनों के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की भी आलोचना की।

इसे भी पढ़ें: करण जौहर ने आखिरकार अपने वजन घटाने पर तोड़ी चुप्पी, ‘दिन में एक बार खाना खाकर…’

उन्होंने अपने ताजा सोशल मीडिया पोस्ट में ‘ट्रोल’ को करारा जवाब दिया। प्रसिद्ध फिल्मकार कश्यप ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, मैंने सिर्फ शहर बदला है, फिल्म बनाना नहीं छोड़ा। जो लोग सोचते हैं कि मैं निराश हो चुका हूं और अब कहीं नहीं हूं, तो बता दूं कि मैं यहीं हूं और शाहरुख खान से भी ज्यादा व्यस्त हूं (मुझे होना भी चाहिये, क्योंकि मैं उतने पैसे नहीं कमाता)।

इसे भी पढ़ें: 'उत्तराखंड में बद्रीनाथ के पास मेरे नाम का मंदिर है...', उर्वशी रौतेला ने किया दावा, कहा- एक साउथ में भी होना चाहिए

कश्यप ने कहा, मेरे पास 2028 तक समय नहीं है। उम्मीद है कि इस साल मेरे निर्देशन में बनी पांच फिल्में प्रदर्शित होंगी या अभी तीन और अगले साल की शुरुआत में दो फिल्में आएंगी। मैं इतना व्यस्त हूं कि एक दिन में तीन परियोजनाओं को मना कर देता हूं। कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म ‘केनेडी’ (2023) का कान फिल्म महोत्सव में प्रीमियर हुआ था। फिल्म में मेघा बर्मन, सनी लियोनी और राहुल भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म अभी सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं हुई है। वह बतौर अभिनेता 2024 में ‘महाराजा’ और ‘राइफल क्लब’ जैसी फिल्मों में दिखे थे।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल