'अपने विधानसभा क्षेत्र में हूं, कहीं नहीं भागा मैं',अमानतुल्लाह खान की दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी

By अंकित सिंह | Feb 12, 2025

आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने बुधवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिख कर कहा कि मैं कहीं भागा नहीं हूं। अमानतुल्लाह खानके खिलाफ जामिया नगर में पुलिस टीम पर हमले का कथित रूप से नेतृत्व करने के लिए उन्हें पकड़ने की तलाश तेज हो गई है। एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जामिया नगर में एक पुलिस टीम पर हमले का नेतृत्व करने के आरोप में ओखला विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, उन्होंने एक घोषित अपराधी, जो हत्या के प्रयास के मामले का आरोपी है, को हिरासत से भागने में मदद की।

इसे भी पढ़ें: 'संकट में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का भविष्य', बृजभूषण शरण सिंह ने कर दिया बड़ा दावा

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने दावा किया कि अमानतुल्लाह खान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की मांग पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबने देखा कि कैसे उन्होंने एक रिपोर्टर को धमकाया और कैसे उनके समर्थकों ने पुलिस पर हमला किया. यह सब वह अकेले नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल की मांग पर कर रहे हैं। कानून अपना काम करेगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मामले की पुष्टि की और कहा कि वे लोक सेवक को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालने के लिए अमानतुल्ला खान और उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में हैं।

प्रमुख खबरें

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video

IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी का नहीं होगा आयोजन, BCCI ने इस कारण लिया बड़ा फैसला

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ