शिवसेना के प्रति वफादार हूं, राणे की टिप्पणी का उद्देश्य एमवीए में भ्रम पैदा करना है : शिन्दे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

ठाणे। महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिन्दे ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की टिप्पणी के एक दिन बाद रविवार को उनपर हमला बोलते हुए खुद को शिवसेना के प्रति वफादार बताया और कहा कि राणे की टिप्पणी का उद्देश्य महाराष्ट्र की महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार में भ्रम उत्पन्न करना है। राणे ने कहा था कि शिन्दे शिवसेना से ऊब गए हैं और यदि वह आना चाहें तो भाजपा में उनका स्वागत है। शिन्दे ने कहा कि राणे का दावा ‘‘निराधार’’ है और वह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में अत्यंत प्रसन्न हैं।

इसे भी पढ़ें: महामारी अभी खत्म नहीं हुई, लापरवाही न करें लोग : उद्धव ठाकरे

राणे के बयान को खारिज करते हुए शिन्दे ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इसका आधार समझ नहीं आता। उन्होंने कहा, ‘‘मैं शिवसेना के साथ अत्यंत प्रसन्न हूं और मेरे मंत्रालय (नगर विकास) का काम सुगमता से चल रहा है। अपने मंत्रालय के निर्णय मैं करता हूं।’’ शिन्दे ने कहा कि राणे का बयान निराधार है एवं इसका उद्देश्य एमवीए सहयोगियों के मन में भ्रम उत्पन्न करना है।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit से गया शांति का संदेश, Mirwaiz Umar Farooq बोले- कूटनीति से ही थमेगा टकराव

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों ने किए दस्तखत, Amit Shah बोले- 10वां जल विवाद सुलझा

AI के आर्थिक और सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए साथ आएंगी OpenAI और Google DeepMind

Nepal के नक्शे में शामिल Lipulekh और Kalapani पर बोले विदेश मंत्री, यह कोई बोझ नहीं