महाराष्ट्र ने एक दिन में 10.96 लाख लोगों को टीका लगाकर रिकॉर्ड बनाने का दावा किया

Maharashtra

महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को दावा किया कि उसने एक दिन में 10.96 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा,“राज्य ने 5,200 टीकाकरण केंद्रों के नेटवर्क के साथ यह उपलब्धि हासिल की, जिनमें 10,96,493 खुराक दी गई।

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को दावा किया कि उसने एक दिन में 10.96 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा,“राज्य ने 5,200 टीकाकरण केंद्रों के नेटवर्क के साथ यह उपलब्धि हासिल की, जिनमें 10,96,493 खुराक दी गई। यह आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि कुछ केंद्रों पर देर शाम तक टीकाकरण चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री दानवे ने राहुल गांधी पर की ‘अभद्र’ टिप्पणी, कांग्रेस ने मंत्रिपरिषद से उन्हें हटाने की मांग की

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य सरकार लंबे समय से अधिक संख्या में शीशियों की आपूर्ति करने पर जोर दे रही थी ताकि हम कोविड -19 रोधी टीकाकरण की गति बढ़ा सकें। उन्होंने कहा, आज हमने एक दिन में 10 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने की क्षमता स्थापित करने के अपने दावे को साबित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने किये कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन, उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

जन स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ प्रदीप व्यास ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने 3 जुलाई को 8.11 लाख लोगों को टीका लगाया था, जबकि 14 अगस्त को 9,64,460 खुराक दी गईं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र में शनिवार को 4,575 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 64,20,510 हो गईजबकि 145 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,35,817 तक पहुंच गई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़