मैं भाजपा का नौकर नहीं हूं, ED ने समन के जरिए 13 जून को बुलाया, अभिषेक बनर्जी बोले- 9 जुलाई के बाद बात करना

By अभिनय आकाश | Jun 09, 2023

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद शिक्षक भर्ती घोटाले के संबंध में पूछताछ के लिए वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे। पंचायत चुनाव आठ जुलाई को होना है। अभिषेक बनर्जी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं। उन्हें 13 जून को सुबह 11:30 बजे कोलकाता में सीजीओ कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के कारणों को दबाने की कोशिश कर रहा है केंद्र, ममता बनर्जी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

टीएमसी सांसद ने आरोप लगाया कि ईडी का समन उन्हें पंचायत चुनाव के प्रचार से दूर रखने के लिए भाजपा की एक सोची समझी चाल है। उन्होंने कहा कि यह मुझे अभियान से दूर रखने की सोची समझी चाल है क्योंकि भाजपा अच्छी तरह जानती है कि वे हमसे राजनीतिक रूप से नहीं लड़ सकते। पिछले महीने, शिक्षक भर्ती घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा अभिषेक बनर्जी से आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा केंद्रीय एजेंसियों को मामले में उनसे पूछताछ करने की अनुमति देने के बाद उनसे पूछताछ की गई।

प्रमुख खबरें

भारी उद्योग मंत्रालय ने Ethanol वाहनों पर नीति को लेकर स्पष्ट की स्थिति

Rekha Gupta ने Dwarka के सरकारी अस्पताल की दवा दुकान का लाइसेंस रद्द किया

China ने विकसित की टनल बोरिंग मशीन, पहाड़ी इलाकों के लिए है दुनिया की पहली तकनीक

Red Sea में MSV Faiz Noor Oliya जहाज पर हमला, सभी 13 भारतीय सुरक्षित