उत्तराखंड में हुए हेलीकॉप्टर हादसे से व्यथित हूं: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2025

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि वह उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे से व्यथित हैं। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने लिखा, ‘‘हम बचाव और खोज अभियान का परिणाम सामने आने का इंतजार कर रहे है। मेरी प्रार्थनाएं हेलीकॉप्टर में सवार प्रत्येक व्यक्ति के साथ हैं।’’ अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर सुबह करीब साढ़े पांच बजे केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए रवाना हुआ था और थोड़ी ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे का स्थल गौरीकुंड से लगभग पांच किलोमीटर ऊपर ‘गौरी माई खरक’ के पास बताया गया है।

प्रमुख खबरें

World Cup: England और Ghana का मैच गोलरहित ड्रॉ, ग्रुप L में फंसा रोमांचक पेंच

Delhi के मंत्री Sirsa ने CM Bhagwant Mann की गिरफ्तारी माँगी, गुरु अपमान पर चुप्पी क्यों?

US से डील होते ही पेजिश्किान क्यों पहुंचे पाकिस्तान, अंदर की कहानी कुछ और ही है?

सुपर-सब Ante Budimir का कमाल, Croatia को दिलाई अहम जीत, Panama का World Cup सपना टूटा