Nashik लोकसभा सीट के लिए टिकट की दौड़ से हट रहा हूं : छगन भुजबल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2024

मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने नासिक लोकसभा क्षेत्र से टिकट नहीं मांगने का फैसला किया है, ताकि सहयोगी दल शिवसेना की भी पसंदीदा मानी जाने वाली इस सीट को लेकर जारी गतिरोध खत्म हो सके। उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद हेमंत गोडसे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से हैं। 

इसे भी पढ़ें: सोशल-डिजिटल-फ़िज़िकल माध्यमों से भाजपा कर रही राष्ट्रनिर्माण : अनुराग ठाकुर

भुजबल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे ने इस सीट की मांग की क्योंकि मौजूदा सांसद उनकी पार्टी से हैं। उन्होंने कहा कि तीन सप्ताह तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया, जबकि विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के उम्मीदवार ने पहले ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। राकांपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘मैंने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले से समीर भुजबल की उम्मीदवारी की घोषणा के बारे में पूछा तथा दोनों ने कहा कि भाजपा नेतृत्व चाहता है कि मैं चुनाव लड़ूं। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव का पहला चरण : शाम पांच बजे तक 63.25 प्रतिशत मतदान दर्ज

नासिक के विकास के लिए समाज के सभी वर्गों ने मेरी उम्मीदवारी के प्रति समर्थन व्यक्त किया, लेकिन गठबंधन की ओर से किसी भी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गतिरोध खत्म करने के लिए मैंने इस दौड़ से हटने का फैसला किया है। महायुति गठबंधन को जल्द ही उम्मीदवार घोषित करना चाहिए, अन्यथा हमें यह सीट जीतने में कठिनाई हो सकती है।

प्रमुख खबरें

MPSC की सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी हों, Devendra Fadnavis बोले- सरकार करेगी मदद

Nepal Flood में 288 भारतीय लापता, Kanpur विमान हादसे समेत मुख्य राष्ट्रीय और वैश्विक खबरें

Nepal Flood में Britain देगा 50 लाख पाउंड की आर्थिक मदद, बचावकर्मियों की भी पेशकश की

Real Madrid की Real Sociedad पर धमाकेदार जीत, Set Pieces की सटीक रणनीति से पलटा मैच का पासा