पंज प्यारे वाले बयान पर हरीश रावत ने मांगी माफी, बोले- प्रायश्चित के लिए गुरुद्वारे में लगाऊंगा झाड़ू

By अनुराग गुप्ता | Sep 01, 2021

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने 'पंज प्यारे' वाले बयान पर माफी मांगी है। दरअसल, हरीश रावत ने चंडीगढ़ पहुंचने के बाद पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी और उनकी समस्याओं को सुना था। इसके बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और चारों कार्यकारी अध्यक्षों को 'पंज प्यारे' बताया था। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि मैंने उस शब्द (पंज प्यारे) को एक सम्मानित व्यक्ति के संदर्भ के रूप में इस्तेमाल किया। फिर भी, अगर मेरे शब्दों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं और अपने शब्दों को वापस लेता हूं। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धू के बयान से मनीष तिवारी खफा, बोले- ...वो क़त्ल भी करते हैं तो चर्चा नहीं होती 

उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रायश्चित के लिए अपने प्रदेश (उत्तराखंड) में एक गुरुद्वारे के फर्श पर झाड़ू लगाऊंगा। हरीश रावत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैंने गलती की है और मैं इस गलती के लिए माफी मांगता हूं।

प्रमुख खबरें

क्या इंसानों के नियंत्रण से बाहर निकल चुका है Artificial Intelligence (AI)? Google Gemini का कारनामा देख कांप उठा पूरा टेक जगत

DUSU Election Result: अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास 114 वोटों से आगे

Kanishka Bombing की फाइल बंद करने की तैयारी, 41 साल से प्रतीक्षा कर रहे लोगों को न्याय नहीं दिला पाया Canada !

Davis Cup 2026 India vs South Korea | श्रीराम बालाजी और दक्षिणेश्वर सुरेश का बड़ा धमाका, डबल्स मैच जीतकर दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत की उम्मीदें रखीं ज़िंदा!