टीम के अंदर अब भी नेतृत्वकर्ता हो सकता हूं, सफलता की ओर आगे बढ़ा सकता हूं: कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2022

मुंबई। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी छोड़ दी हो लेकिन उनका कहना है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में टीम के अंदर अब भी नेतृत्वकर्ता हो सकते हैं और इसे सफलता की ओर बढ़ा सकते हैं। फाफ डु प्लेसिस को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने के बाद कोहली 2012 के बाद पहली बार आरसीबी के कप्तान के तौर पर नहीं बल्कि खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतरेंगे। कोहली ने आरसीबी की वेबसाइट पर पोस्ट किये साक्षात्कार में कहा, ‘‘आप फिर टीम के अंदर एक नेतृत्वकर्ता हो सकते हो, टीम को सफलता की ओर आगे बढ़ा सकते हो और ट्राफियां और खिताब जीता सकते हो लेकिन मुझे टीम के लिये योगदान करने में काफी गर्व महसूस होगा। ’’

इसे भी पढ़ें: विवेक अग्निहोत्री से की अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर शिकायत, The Kashmir Files को लेकर किया यह कमेंट

कोहली ने कहा, ‘‘और सुधार करने के लिये उन चीजों को ढूंढना और फिर उस चीज का अभ्यास करना जिसे आप करना चाहते थे। मुझे इस दौर में यही महसूस हुआ है। ’’ उन्होंने साथ ही कहा कि कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद वह अभ्यास के लिये आने का लुत्फ उठा रहे है और अपने कौशल को निखारने पर ज्यादा ध्यान दे पा रहे हैं। कोहली ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं है कि आप इस पर ध्यान नहीं लगाते, लेकिन कहीं न कहीं आपके ऊपर जिम्मेदारियां होती हैं, जिससे ये चीजें पीछे हो जाती हैं और जब आप लगातार ऐसा करते हो तो आपका दिमाग सिर्फ एक ही दिशा में चलता है, फिर आप अभ्यास करने का आनंद खोने लगते हो।

प्रमुख खबरें

Jannik Sinner घुटने के इलाज के लिए Tennis कोर्ट से दूर, विंबलडन के बाद नहीं खेलेंगे 2026 Season

Umesh Kolhe Murder Case में NIA Court का फैसला, आरोपी Atib Rashid की अर्जी खारिज

Vaishno Devi Shrine Board ने शारदीय नवरात्र की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर की बैठक

Commerce Ministry के तहत नया Authority करेगा 500 Crore से बड़े प्रोजेक्ट्स की निगरानी