CM उम्मीदवार घोषित होने के बाद बोले चन्नी, मैं अकेला नहीं लड़ सकता, पंजाब के लोग देंगे हिम्मत

By अनुराग गुप्ता | Feb 06, 2022

लुधियाना। पंजाब में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को लुधियाना में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस से मुख्यमंत्री उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी जी होंगे। इसके बाद मंच पर मौजूद प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ समेत तमाम नेताओं ने चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी। 

चन्नी ने देखी है गरीबी

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चन्नी गरीब घर के बेटे हैं और गरीबी को गहराई से समझते हैं। उन्होंने कहा कि चन्नी के दिल में, खून में पंजाब है। आप काटकर देखियेगा खून निकलेगा और उसमें पंजाब दिखाई देगा। चन्नी मुख्यमंत्री बने लेकिन उनमें अहंकार नहीं दिखाई दिया, जबकि मुख्यमंत्री पद प्रदेश का सबसे बड़ा पद है। वो जनता के बीच में जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- पंजाब में किस हैसियत से मुख्यमंत्री पद का चेहरा करेंगे घोषित 

उन्होंने कहा कि चन्नी जी मुख्यमंत्री बने, अहंकार नहीं है, जनता के बीच जाते हैं।क्या आपने कभी नरेंद्र मोदी को जनता के बीच जाते हुए देखा, सड़क पर किसी की मदद करते हुए देखा है? नहीं करेंगे क्योंकि वे प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं।

प्रमुख खबरें

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga