मेरे पास अच्छे प्रस्ताव नहीं आ रहे थे: कोंकणा सेन शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2019

मुंबई। अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा अपने 15 साल के करियर में अधिकतर लीक से हटकर फिल्मों में नजर आयी हैं, हालांकि अभिनेत्री का कहना है कि अब भी ऐसे कई लोग हैं जो कुछ अपरंपरागत करने के हिमायती हैं। अभिनेत्री को जब ‘ए मॉनसून डेट’ का प्रस्ताव आया तो इसने उन्हें ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया जिसे उन्होंने इससे पहले कभी नहीं निभाया था। यह किरदार एक ट्रांससेक्सुअल का था।

इसे भी पढ़ें: मौनी रॉय के बुरे दिन शुरू? पहले फिल्म से निकाला गया, अब राखी सावंत से तुलना!

‘तलवार’, ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री ने कहा कि प्रस्ताव कम मिलने से वह दुखी नहीं थीं क्योंकि उनका मानना था कि उन्हें फिल्मों में कुछ बेहतरीन लोगों के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। अभिनेत्री की अगली फिल्म ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ है। तनुजा चंद्रा और गजल धालीवाल निर्देशित ‘ए मॉनसून डेट’ इरोज नाउ पर रिलीज हुई।

प्रमुख खबरें

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना

पूर्व PM Manmohan Singh के जीवन पर Pradhanmantri Sangrahalaya में विशेष प्रदर्शनी शुरू

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार