ड्रग्स मामले से नाम जुड़ने पर करण जौहर ने जारी किया अपना बयान, न ड्रग्स लेता हूं, न बढ़ावा देता हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2020

मुंबई। फिल्म निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने अपने घर में आयोजित एक पार्टी में मादक पदार्थों के सेवन की खबरों को खारिज करते हुए इन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद करार दिया। जौहर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक लंबा बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह न तो मादक पदार्थों का सेवन करते हैं और न ही उन्हें बढ़ावा देते हैं। फिल्मकार ने यह बयानजुलाई 2019 में उनके घर पर हुई पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद जारी किया है। इसके अलावा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मादक पदार्थ मामले की भी स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) जांच कर रहा है।

जौहर द्वारा पिछले साल पहली बार इंस्टाग्राम पर डाले गए वीडियो में फिल्मी सितारे दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, विकी कौशल और शाहिद कपूर समेत कई लोग पार्टी करते दिख रहे हैं। आरोप है कि उस पार्टी में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने मादक पदार्थों का सेवन किया था। जौहर ने बयान में कहा, कुछ समाचार चैनल, प्रिंट/इलैक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर गलत और गुमराह करने वाली खबरें चलाई जा रही हैं कि 28 जुलाई 2018 के मेरे घर पर आयोजित पार्टी में मादक पदार्थों का सेवन किया गया। मैं पहले ही 2019 में स्पष्ट कर चुका हूं कि ये आरोप झूठे हैं।

इसे भी पढ़ें: सुशांत के पिता के वकील बोले- मुंबई पुलिस की तरह सितारों की फैशन परेड करा रही है NCB

निर्देशक ने इसे दुर्भावनापूर्ण अभियान करार देते हुए दोहराया कि ये आरोप पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा, पार्टी में किसी मादक पदार्थ का इस्तेमाल नहीं किया गया। मैं एक बार फिर स्पष्ट कर दूं कि मैं मादक पदार्थों का सेवन नहीं करता और न ही इन्हें बढ़ावा देता हूं।

प्रमुख खबरें

जहां हुई CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, वहां चला बुलडोजर!

CM Yogi ने UPCOS लॉन्च कर पिछली सरकारों पर साधा निशाना, आउटसोर्स कर्मचारी बोझ नहीं, संपत्ति हैं

Tatsuya Fujimoto बने Iffco-Tokio General Insurance के नए MD and CEO, Subrata Mondal की ली जगह

Maharashtra Government का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों के लिए 70 साल पुरानी Mandatory Hindi Exam खत्म