कमलनाथ एवं सिंधिया के बीच मुझे बीच बचाव करने की जरूरत नहीं है: दिग्विजय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2020

धार। कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के सड़क पर उतरने संबंधी बयान के बाद मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस में मची उथल-पुथल के बीच पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच मुझे बीच बचाव करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इन दोनों नेताओं के बीच संवादहीनता की स्थिति नहीं है। प्रदेश के अतिथि शिक्षकों की मांग पूरी न करने पर कमलनाथ एवं सिंधिया के बीच चल रहे अनबन के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में सिंह ने यहां मीडिया को बताया, ‘‘जहां तक सिंधिया जी का सवाल है, सिंधिया जी ने जो कहा है उस पर कहीं किसी प्रकार की वो बात नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कारण ये है किवचन पत्र हमारा है। वचन पत्र पांच साल के लिए होता है। पांच साल में अभी सवा साल हुआ है और उसमेंभी अतिथि शिक्षकों की मांग पर चर्चा चल रही है’’ दिग्विजय ने कहा कि फारमूला निकाला जा रहा है और उसका हल निकालेगें। उन्होंने कहा, ‘‘किसी व्यक्ति को बीच बचाव करने की जरूरत ही नहीं है। कमलनाथ और सिंधिया के बीच मेंसंवादहीनता की कोई स्थिति नहीं है। हमलोगों की आज बैठक थी और उसमें सभी बातें हुई है । ये भी खबर है कि वह नाराज होकर चले गए, जो बिल्कुल गलत है।’’

प्रमुख खबरें

Prashant Kishor ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप