'मैं मूर्खों को जवाब नहीं देता', आखिर संजय राउत के किस बयान पर भड़के देवेंद्र फडणवीस

By अंकित सिंह | Apr 11, 2025

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को शिवसेना सांसद संजय राउत पर 26/11 आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा पर की गई टिप्पणी को लेकर कटाक्ष किया और कहा कि वह मूर्खों को जवाब नहीं देते। फडणवीस ने यह बयान तब दिया जब उनसे राणा के भारत प्रत्यर्पण पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया था। राउत के इस बयान पर भी उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई कि बिहार चुनाव के दौरान राणा को फांसी दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा, "राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इसकी जांच कर रही है और हम मुंबई पुलिस से हर तरह की मदद की उम्मीद कर रहे हैं। अगर एनआईए को अपनी जांच में किसी तरह की मदद की जरूरत होगी तो हम उसे देंगे।" संजय राउत ने गुरुवार को कहा कि राणा को तुरंत फांसी पर लटका दिया जाना चाहिए, जिसे गुरुवार को भारत प्रत्यर्पित किया गया था और दावा किया कि सरकार बिहार चुनाव के दौरान ऐसा करेगी।

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव के दौरान तहव्वुर राणा को फांसी पर लटकाएगी सरकार, संजय राउत ने कर दिया गजब का दावा

राउत ने यह भी मांग की कि कुलभूषण जाधव, जिन्हें 2016 में पकड़ा गया था और कथित जासूसी के लिए एक पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी, को वापस घर लाया जाना चाहिए। भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए खारिज कर दिया है। राउत ने कहा, ‘‘राणा को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए लेकिन उसे बिहार चुनाव (जो इस साल के अंत में होने हैं) के दौरान फांसी दी जाएगी।’’

प्रमुख खबरें

Ravi Kishan के लिए बेटी रिवा का छलका दर्द, Alliance से विदा होने पर लिखा इमोशनल नोट- आप ही मेरी सबसे बड़ी ताकत

City of Thousand Temples: भारत की City of Thousand Temples, जानिए क्यों है इतनी खास यह नगरी

250 साल पहले कैसे आजाद हुआ अमेरिका, बिखरी हुई कंगाल कॉलोनी के दुनिया की सबसे बड़ी ताकत को हराने की कहानी

EPFO New Rules: PF क्लेम में देरी पर Officer की कटेगी Salary, लगेगा 12% का भारी जुर्माना