मैंने राहुल-सोनिया गांधी और खरगे की बातों का मान रख धैर्य धारण करने का फैसला किया: शिवकुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2023

कनकपुरा (कर्नाटक)। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सलाह के बाद वह मुख्यमंत्री बनने की दौड़ से पीछे हट गए और ‘‘धैर्य’’ रखने का फैसला किया। उपमुख्यमंत्री बनने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर गए शिवकुमार ने मतदाताओं से कहा कि उनकी इच्छा (उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखने की) कभी झूठी नहीं होगी और उन्होंने उनसे (मतदाताओं से) धैर्य के साथ प्रतीक्षा करने को कहा।

इसे भी पढ़ें: ट्रेन दुर्घटना की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए : फारूक अब्दुल्ला

हालिया चुनाव में विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कांग्रेस ने 135 सीटें जीतीं और राज्य में गठित सरकार में सिद्धरमैया मुख्यमंत्री और कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार उपमुख्यमंत्री बने। हालांकि, दोनों नेता मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में प्रबल दावेदार थे।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी