इयोन मोर्गन का दावा- ऐसे भारतीय क्रिकेटरों को जानता हूं, जो अन्य लीग में खेलना चाहते है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2021

कोलकाता। इंग्लैंड के सीमित ओवरों के प्रारूप के कप्तान इयोन मोर्गन ने दावा कि कई भारतीय खिलाड़ी उनके देश की महत्वाकांक्षी ‘द हंड्रेड (एक पारी में 100 गेंद का क्रिकेट मैच) ’ और दुनिया की अन्य फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीगों में भाग लेना चाहते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करने वाले मोर्गन ने खेल के संचालकों से अगले 10 वर्षों के लिए एक खाका तैयार करने का आग्रह किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शीर्ष खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की जगह आकर्षक निजी लीग में कैरियर बनाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़े। मोर्गन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘‘ हम यहां ‘द हंड्रेड’ के बारे में बात कर रहे है, लेकिन मुझे पता है कि ऐसे कई भारतीय क्रिकेटर हैं जो ‘द हंड्रेड’ और दुनिया भर की अन्य प्रतियोगिताओं में खेलना पसंद करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें यात्रा करना और नयी परिस्थितियों और संस्कृतियों का अनुभव लेना पसंद है और उनके आने से ऐसे टूर्नामेंटों का महत्व भी बढ़ेगा।’’

प्रमुख खबरें

Gujarat में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, IMD ने शनिवार के लिए जारी किया अलर्ट

Asian Games: नागोया में भारतीय खिलाड़ियों के आवास संकट पर मदद को आगे आए प्रवासी

Asian Games में चौथी बार उतरेंगी Pranati Nayak, पहले पदक पर टिकी निगाहें

Ajit Agarkar के कार्यकाल पर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा, उचित समय पर होगा फैसला