रूस से सौदे को लेकर मैंने कांग्रेस से झूठ बोला- ट्रंप के पूर्व वकील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2018

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने एक याचिका में कबूल किया है, कि 2016 में रिपब्लिकन पार्टी के चुनाव अभियान के दौरान ट्रंप के कहने पर रूस में रियल एस्टेट सौदे को लेकर उन्होंने कांग्रेस से झूठ बोला था। उन्होंने कहा कि ट्रंप के "राजनीतिक संदेश" के तहत उन्होंने ये झूठ बोला।

यह भी पढ़ें- पाक विदेश मंत्री का शर्मनाक बयान, कहा- इमरान की गुगली में फंस गया भारत

याचिका समझौते के मुताबिक अभियोजकों का मानना ​​है कि ट्रंप ने पूरे अभियान में बार-बार जोर दिया कि रूस में उनका कोई व्यापारिक सौदा नहीं है, लेकिन ट्रंप के वकील उनके राष्ट्रपति उम्मीदवार चुने जाने से हफ्तों पहले ही ट्रंप टावर मॉस्को परियोजना शुरू कर चुके थे।

यह भी पढ़ें- दक्षिण कोरिया में इस साल पहली बार बढ़ा मुख्य ब्याज दर

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की भूमिका की जांच कर रहे विशेष वकील रॉबर्ट मूलर की ओर से दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक कोहेन ने कहा कि उन्होंने प्रस्ताव को लेकर कई मौकों पर ट्रंप के परिवार से चर्चा की। कोहेन ने इस परियोजना के लिये मॉस्को का दौरा करने पर भी विचार किया था।

 

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा