पसंद करता हूं...मेलानिया को लेकर ट्रंप से क्या बोले पुतिन? वायरल हुआ Video

By अभिनय आकाश | May 20, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से दो घंटे से अधिक समय तक फोन पर बातचीत हुई। ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी बातचीत का एक वाक्या शेयर किया है। जिसमें पुतिन ने कहा कि वे ट्रंप की पत्नी मेलानिया का बहुत सम्मान करते हैं। जब ट्रंप ने मजाक में पूछा कि और मेरे बारे में क्या? तो पुतिन ने हंसते हुए जवाब दिया कि वे मेलानिया को मुझसे ज्यादा पसंद करते हैं। इस पूरे वाक्य को सुनने के बाद वहां मौजूद लोग जोर से हंसने लगे।  ट्रंप द्वारा सुनाया गया यह किस्सा और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: एक फोन कॉल ने कैसे बढ़ाई जेलेंस्की की धड़कनें, ट्रंप ने पुतिन को आखिर मना ही लिया?

पुतिन ने इस कॉल के बाद कहा कि मॉस्को यूक्रेन में लड़ाई को समाप्त करने की दिशा में काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि रूस एक शांतिपूर्ण समझौते के पक्ष में है और दोनों पक्षों के अनुकूल समझौता करने की आवश्यकता होगी। पुतिन ने ट्रंप के साथ बातचीत को स्पष्ट और सार्थक भी बताया। उन्होंने कहा कि मॉस्को एक संभावित शांति संधि की रूपरेखा वाले एक ज्ञापन पर यूक्रेन के साथ काम करने के लिए तैयार है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि साथ ही, मैं यह भी कहना चाहूंगा कि सामान्य तौर पर रूस की स्थिति स्पष्ट है। हमारे लिए मुख्य बात इस संकट के मूल कारणों को खत्म करना है। 

इसे भी पढ़ें: Apple ने Donald Trump की भी नहीं सूनी, भारत में किया बड़ा निवेश

इस बीच ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली के नेताओं ने भी ट्रंप से बात कर पुतिन पर दबाव बढ़ाने की कोशिश की। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के प्रवक्ता ने कहा कि  चारों नेताओं ने पूतिन से बिना शर्त सीजफायर की अपील की है। क्रेमलिन के प्रवक्ता ने रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच इस्तांबुल में हुई वार्ता को देखते हुए बातचीत को महत्वपूर्ण बताया।

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है