मुझे ऐसी फिल्में बनाना पसंद है जो बिना किसी झिझक के देखी जा सकें : अक्षय कुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2022

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा है कि वे विविध फिल्मों में काम करना चाहते हैं, लेकिन ये फिल्म पारिवारिक होनी चाहिए, जिन्हें हर कोई बिना किसी झिझक के देख सके। कुमार ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं अलग-अलग तरह की फिल्मों में अपना हाथ आजमाना चाहता हूं। मैं किसी एक तरह की छवि में बंधना नहीं चाहता, लेकिन मैं एक चीज सुनिश्चित करूंगा कि मैं जो फिल्में करूं, वे पारिवारिक मनोरंजन हों। अभिनेता (54) ने कहा कि वह कभी भी ‘‘घिनौनी’’ फिल्मों से नहीं जुड़ना चाहेंगे।

इसे भी पढ़ें: 58 की उम्र में 16 साल वाली हरकतें कर रहे हैं ललित मोदी? सुष्मिता सेन की तस्वीर पर कर दिया अब ये कमेंट

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म में अक्षय कुमार मिठाई की दुकान के मालिक राजू की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी चार बहनों की शादी के लिए संघर्ष करता है। फिल्म में कुमार की बहनों की भूमिका सादिया खतीब, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत ने निभाई है। कुमार ने इस फिल्म को अपनी बहन अल्का को समर्पित किया है। अल्का फिल्म में सह-निर्माता हैं। कुमार की फिल्म रक्षा बंधन 11 अगस्त को रिलीज होगी। इसी दिन आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा भी रिलीज होगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर