PM मोदी ने पत्र लिखकर की भावनात्मक अपील, बोले- मुझे बिहार में नीतीश सरकार की जरूरत है

By अनुराग गुप्ता | Nov 05, 2020

नयी दिल्ली। बिहार में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार थमने से कुछ वक्त पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों से भावनात्मक अपील करते हुए चार पन्नों का एक पत्र जारी किया है। उन्होंने पत्र को ट्वीट करते हुए लिखा- 'बिहार के भाइयों और बहनों के नाम मेरा पत्र' । इस पत्र के जरिए प्रधानमंत्री ने योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि मैं बिहार के विकास को लेकर बहुत आश्वस्त हूं। बिहार के विकास में कोई कमी न आए, विकास की योजनाएं अटकें नहीं, भटकें नहीं इसलिए मुझे बिहार में नीतीश जी की सरकार की जरूरत है। 

गौरतलब है कि कि अंतिम चरण में 15 जिले के 78 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। बता दें कि आखिरी चरण में पटना, बक्सर, सारण, भोजपुर, नालंदा, गोपालगंज, सिवान, बोधगया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास में चुनाव होंगे।

प्रमुख खबरें

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

मोहन भागवत जी अभी कहाँ हैं? वोट चोरी पर चुप्पी को लेकर प्रियांक खड़गे ने RSS प्रमुख पर निशाना साधा

MK Stalin बोले, असहमति अपराध नहीं, Delhi में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई बंद करे केंद्र