‘‘मैं कभी किसी को नहीं डांटता, गुस्सा भी नहीं होता....बस कश्मीर के सवाल पर हो जाता हूं’’ :शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की एक टिप्पणी पर कहा कि वह कभी किसी को नहीं डांटते और न ही गुस्सा होते हैं लेकिन कश्मीर का सवाल आता है तो गुस्सा आ जाता है। सदन में ‘दंड प्रक्रिया (शिनाख्त) विधेयक, 2022’ को चर्चा एवं पारित करने के लिए रखते हुए शाह ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ‘मॉडल कारागार मैनुअल’ बना रही है जिसे राज्यों को भेजा जाएगा। जब तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने कहा कि इस तरह के किसी मैनुअल का मसौदा उन्होंने नहीं देखा है तो शाह ने कहा, ‘‘नहीं देख्रेंगे, क्योंकि आप सरकार में नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: इमरान खान ने भविष्य की रणनीति बनाने के लिए बुलाई PTI संसदीय बोर्ड की बैठक, टिकट बंटवारे पर चर्चा होने की संभावना

उन्होंने कहा, ‘‘न मैं कभी किसी को डांटता हूं और न कभी गुस्सा होता हूं। कश्मीर का सवाल आ जाता है तो (गुस्सा) हो जाता हूं, बाकी नहीं होता।’’ इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य हंस पड़े।

प्रमुख खबरें

Ganeshotsav में Maharashtra जाएं... तो जरूर करें 8 Ashtavinayak मंदिरों के दर्शन

Gurugram Hit and Run Case | CCTV फुटेज के आधार पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, आरोपी राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की अध्यक्षता करेंगे Amit Shah

Udhampur में रात्रि गश्त के दौरान दुर्घटनावश बंदूक चलने से VDG सदस्य घायल