सौदा से सरकार बनाने की बजाय मैंने पद छोड़ना पसंद किया: कमलनाथ

By दिनेश शुक्ल | Mar 20, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को प्रदेशव्यापी लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया। लोकतंत्र सम्मान दिवस पर कांग्रेस जनों ने जिला मुख्यालयों पर संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। प्रदेश कांग्रेस द्वारा सभी जिलों में भेजे गये पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के वीडियो का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेसजनों ने तख्तियों पर भाजपा सरकार के खिलाफ लिखे बैनर, पोस्टर आदि लिये चार-चार लोगों की टीम बनाकर पैदल मार्च किया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डाॅ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

इसे भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न की घटना को दबाना भाजपा की

कमलनाथ ने अपने वीडिया के माध्यम से कहा कि मैंने 15 महीने के सरकार के दौरान जनता से किए गए वादों को कांग्रेस सरकार का प्राथमिक संविधान मानते हुए किसान कर्ज माफी, गौशाला निर्माण, सस्ती बिजली, शुद्ध के लिए युद्ध, माफिया से मुक्ति, पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में बढ़ोतरी, सामान्य वर्ग के निर्धनों को आरक्षण, वृद्धि एवं दिव्यांग पेंशन में बढ़ोतरी, कन्या विवाह योजना में 51000 रुपये की राशि, राम वन गमन पथ का निर्माण, ऊँ सर्किट का निर्माण, महाकाल एवं औंकार मंदिर परिषद का निर्माण, सीता माता के मंदिर का निर्माण, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, मेट्रो रेल परियोजना में तेजी, रोजगार में युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण, महिला अपराधों में कमी, मैग्नीफिसेंट मध्य प्रदेश जैसे अनेक कार्यों की शुरुआत कर पहली बार 15 वर्ष के कुशासन से मुक्त कर विकास की सही राह दिखायी। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बाजार पहुँचकर पहनाए सबको मास्क, लोगों से की मास्क पहनने की अपील

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ के 15 महीने के शासन में वह सभी निर्णय हुए जो गरीब, मजदूरों, विधवाओं, बेरोजगारों, युवाओं के हक में थे। भाजपा शासन ने उन सभी निर्णयों को बदल दिये हैं, ये सभी वर्ग आज परेशान हो रहे हैं। भाजपा कभी भी लोकतंत्र की हिमायती नहीं रही। भाजपा के लोग पैसे से सभी को खरीद रहे हैं, इनके रहते एक दिन ऐसा आयेगा कि गरीब, मध्यम वर्ग के लोग चुनाव लड़ ही नहीं पायेंगे। भाजपा राज में प्रजातंत्र विरोधी वे सभी काम हो रहे हैं जो प्रजातंत्र और संविधान के खिलाफ हैं। आज हम सब को लोकतंत्र विरोधी मानसिकता और विचारधारा के खिलाफ लड़ाई लड़ना है। हमें संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करना है। 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भूमाफिया के खिलाफ अभियान मात्र ढकोसला, उनके मंत्री भूमाफिया को दे रहे संरक्षण- जीतू पटवारी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचैरी ने कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ करने वाले और लोकतंत्र का गला घोंटने वाले लोगों के खिलाफ हमें सड़कों पर उतरकर विरोध करने की आवश्यकता है। कांग्रेस पार्टी की 15 महीने की सरकार में जो विकास कार्य हुये हैं। वह प्रदेश की जनता अपने मुंह से बयां कर रही है। प्रदेश की जनता भाजपा से छुटकारा चाहती है, लेकिन भाजपा के लोग खरीद-फरोख्त कर जनता को भ्रमित करने की राजनीति कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Neil Armstrong Death Anniversary: Korean War में मौत को मात देने वाले Neil Armstrong कैसे बने Moon Hero

Cyber Fraud: MP में अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा, 80 लाख का फर्जी लेनदेन उजागर

Tarun Tejpal Sexual Assault Case में बड़ा झटका, Supreme Court ने 2 हफ्ते में Surrender करने का दिया आदेश

Purple Style Labs का 680 करोड़ रुपये का IPO 31 अगस्त को खुलेगा, पूरी तरह फ्रेश इश्यू