यौन उत्पीड़न की घटना को दबाना भाजपा की फटी जींस मानसिकता : भूपेन्द्र गुप्ता

BJP's "torn jeans"
दिनेश शुक्ल । Mar 20 2021 10:55PM

प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि यह घटना भाजपा की फटी जींस सोच को उजागर करती है, जिसके तहत वे किसी भी उत्पीड़न के लिए स्त्री को ही जिम्मेदार मानते हैं। भाजपा की यह पुरुष मानसिकता ही इस कांड की सच्चाई को छुपाने में शामिल है।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में स्थित पुस्तकालय में यौन उत्पीड़न की घटना की भाजपा की एक बेटी द्वारा जारी की गई वीडियो शिकायत की जांच करने की बजाय भाजपा नेताओं द्वारा यह कहकर खारिज करना कि उस बेटी ने लिखित शिकायत नहीं की है, यह अत्यंत शर्मनाक है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा है कि यह घटना भाजपा की "फटी जींस" सोच को उजागर करती है, जिसके तहत वे किसी भी उत्पीड़न के लिए स्त्री को ही जिम्मेदार मानते हैं। भाजपा की यह पुरुष मानसिकता ही इस कांड की सच्चाई को छुपाने में शामिल है। 

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बाजार पहुँचकर पहनाए सबको मास्क, लोगों से की मास्क पहनने की अपील

कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने शनिवार को जारी बयान में सरकार से मांग की है कि वीडियो के आधार पर स्वयं संज्ञान लेकर पुलिस जांच करें ताकि प्रदेश की बेटियों में संदेश जाए कि सरकार उनकी सुरक्षा के प्रति सजग है। चाहे उसमें भाजपा के लोग ही क्यों ना शामिल हों। उन्होंने कहा किसी भी निष्कर्ष को निकालने के पहले सरकार को यह भी संज्ञान लेना चाहिए कि अखबारों में उन बेटियों ने यह भी बताया है कि कथित वीडियो उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के तीन व्यक्तियों को भेजा था जहां से वीडियो के लीक होने की उन्होंने कथित आशंका भी जताई है।

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भूमाफिया के खिलाफ अभियान मात्र ढकोसला, उनके मंत्री भूमाफिया को दे रहे संरक्षण- जीतू पटवारी

गुप्ता ने मांग कि मुख्यमंत्री जिस आध्यात्मिक भावनाओं से कन्याओं का पूजन करते हैं उनकी पार्टी के लोग ही उस भावना का इस दुशासन प्रवृत्ति के माध्यम से चीर हरण कर रहे हैं। भाजपा के अंदर ऐसे लोगों को चिन्हित करके बाहर का रास्ता दिखाने का साहस भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को करना चाहिए। देश की आधी आबादी की सुरक्षा को अनदेखा करने के सारे प्रयासों का विरोध कांग्रेस पार्टी करती रहती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़