पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने बताया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का कारण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2020

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के केंद्रीय अनुबंध से बाहर किये गये तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने कहा है कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से लगातार नजरअंदाज किये जाने के कारण इस पारंपरिक प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया था। माना जा रहा है कि वहाब को टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के कारण ही केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिली लेकिन इस वामहस्त तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हें अक्टूबर 2018 के बाद पाकिस्तान की टेस्ट टीम में नहीं चुना गया जो इस प्रारूप से संन्यास लेने का मुख्य कारण था। वहाब ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैंने अक्टूबर 2017 में एक टेस्ट मैच खेला था और इसके बाद मुझे अगला मौका इसके ठीक एक साल बाद अक्टूबर में ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ सपाट पिच पर मिला और इसके बाद मुझे टीम से बाहर कर दिया गया। ’’

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित