मणिपुर को लेकर हुई सर्वदलीय बैठक में मैंने कई सवाल उठाए: इबोबी सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2023

मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता इबोबी सिंह ने रविवार को कहा कि उन्हें मणिपुर की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में बोलने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया क्योंकि उन्होंने कई ऐसे सवाल उठाए जो सरकार को ‘‘असहज’’ करने वाले थे। सिंह ने बैठक में यह भी पूछा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में हिंसा शुरू होने के 50 दिन बाद भी अब तक उस पर एक भी शब्द क्यों नहीं बोला है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मणिपुर हिंसा को करीब दो महीने हो गए हैं, 50 दिन से ज्यादा हो गए हैं। आज तक इस देश के प्रधानमंत्री ने मणिपुर का जिक्र क्यों नहीं किया? एक भी शब्द नहीं, एक भी ट्वीट नहीं। ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मणिपुर से नाराज हैं। यद्यपि यह एक छोटा सा राज्य है, लेकिन हमें लगता है कि हम म्यांमा से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा कर रहे हैं।’’

शाह ने शनिवार को हुई सर्वदलीय बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले दिन से ही मणिपुर की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और समस्या का समाधान निकालने के लिए ‘‘पूरी संवेदनशीलता के साथ हमारा मार्गदर्शन’’ कर रहे हैं। गौरतलब है कि मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच तीन मई को भड़की हिंसा में अब तक लगभग 120 लोगों की मौत हो चुकी है और तीन हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा